Daily Use English Sentences Day 57

Daily Use English Sentences Day 57

Daily Use English Sentences Day 57 –  नीचे दिये गये सभी वाक्य “Spoken English Guru” Brand की BEST SELLER पुस्तक “Daily Use English Sentences Book” से लिए गये हैं। इस पुस्तक में 3000+ Sentences दिये गये हैं, जो हमारी Day to Day Conversations में अक्सर प्रयोग किये जाते हैं। इस पुस्तक को खरीदने के लिए नीचे दिये पुस्तक के चित्र पर क्लिक करें –

Daily Use English Sentences Book by Spoken English Guru

 

लोटा लुढ़कते लुढ़कते लुढ़क गया ।
The metal pot kept rolling and fell down.

मैं गिरने से बच गया ।
I escaped falling.

मैं गिरते गिरते बचा।
I narrowly escaped falling.

वो स्विमिंग पूल में गिरते गिरते बच गया ।
(He narrowly escaped falling into the swimming pool.

वो साईकिल से गिरते गिरते बचा ।
He narrowly escaped falling off the bicycle.

वो पास होते होते रह गया ।
He narrowly missed the pass marks.

गिलास मेरे हाथ से स्लिप हो गया और लुढ़कने लगा।
The glass slipped from my hands and started rolling.

ये मेरे दिमाग से निकल गया.
It slipped from my mind.

मुझे सब्ज़ियां भी लानी थी। दिमाग से निकल गया ।
I had to bring vegetables too. It just slipped from my mind.

चला जाए?
Shall we go? / Do we go?

खाया जाए?
Shall we eat? / Do we eat?

मैं 13 जून को उस शहर में फंस गया था ।
I had been stuck in that city on 13th of June.

मैं चाहकर भी उससे मिल नहीं सका ।
I wished to meet him but I couldn’t.

पानी अब गरम है. आप नहाने जाइये ।
Water is warm now. You go and take a bath.

पानी गुनगुना हो गया है।
The water has turned lukewarm.

मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है?
What wrong have I done to anyone?

तुमने मेरा क्या बिगाड़ा है?
What wrong have you done to me?

मैंने उसका क्या बिगाड़ा है?
What wrong have I done to him?

ऐसा मेरे साथ ही क्यों होता है?
Why does it happen only with me?

मैं तैर के नदी पार कर सकता हूँ।
I can swim across the river.

क्या आप स्कूल जा पाए?
Could you go to school?

क्या वो घर आ पाया?
Could he come home?

आप मेरे घर आ सकते थे।
You could have come my home.

आपको अपने दोस्तों से बात करनी चाहिए।
You Should talk to your friends.

आपको मुझे फोन नहीं करना चाहिए।
You shouldn’t call me.

मुझे वहाँ ज़रुर जाना चाहिए।
I must go there.

मेरा घर सड़क के उस पार है।
My house is across the road.

वो सड़क के पार खड़ा है।
He is standing ­across the road.

हमें अपने देश के लिए लड़ना चाहिए।
We ought to fight for our nation.

उसे अपने देश के लिए लड़ना चाहिए था।
He ought to have fought for his nation.

क्या मैं आपके साथ बैठ सकता हूँ?
May/Could I sit with you?

राहुल को जाना है।
Rahul has to go.

राहुल को नहीं जाना है।
Rahul doesn’t have to go.

क्या राहुल को जाना है?
Does Rahul have to go?

क्या राहुल को नहीं जाना है?
Does Rahul not have to go?

 

📚Trending Blogs📚

Tenses | Verbs | Prepositions | Conjunctions | Punctuation Marks | Active & Passive Voice

अगर आपको ये आर्टिकल (Daily Use English Sentences Day 57) पसन्द आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook आदि पर शेयर जरूर करिएगा। Thank you! – Aditya sir

1 thought on “Daily Use English Sentences Day 57”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *